फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मार्ट सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने साधा निशाना

Sat, 13 Jun 2026 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पेसिफिक शूटिंग क्लब में आयोजित स्मार्ट सिटी शूटिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन बरेली, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, बदायूं, संभल, फिरोजाबाद, हरदोई, रामपुर, मुरादाबाद और लखनऊ सहित विभिन्न जिलों के निशानेबाजों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

पहले दिन के मुकाबलों में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में बढ़त बना ली है। एयर पिस्टल आईएसएसएफ पुरुष दिव्यांग वर्ग में हरदोई के यश प्रताप सिंह ने 600 में से 550 अंक हासिल कर बेहतरीन शुरुआत की। वहीं, एयर राइफल आईएसएसएफ महिला वर्ग में लखनऊ की स्वर्णा चंद्रा 620.6 अंकों के साथ आगे रहीं। एयर पिस्टल एनआर पुरुष वर्ग में बरेली के निपेंद्र कुमार ने 400 में से 353 अंक और एयर राइफल एनआर पुरुष वर्ग में बरेली के ही आयुष खंडेलवाल ने 400 में से 371 अंकों के साथ अपने-अपने वर्ग में शीर्ष स्थान पर पकड़ मजबूत की।
इस दौरान नगर आयुक्त संजीव मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, कर्नल होशियार सिंह, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज कमल सेन, हिमानी सिंह, क्लब के सचिव केबी त्रिपाठी, राहुल राजौरा, डॉ. नितिन सारस्वत, डॉ. सूर्यदेव, सूबेदार विजय चंदेल, नवल सैन, आनंद विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। चैंपियनशिप के इस उद्घाटन सत्र के दौरान पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी खेल प्रेमियों, अधिकारियों और खिलाड़ियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें