फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजकीय पुस्तकालय में तैयार हो रहा छात्राओं के लिए अलग सेक्शन

Sat, 13 Jun 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना स्थित राजकीय पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस बढ़ती मांग को देखते हुए अब छात्राओं के लिए एक अलग सेक्शन तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में पुस्तकालय में 50 से 55 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था है, जबकि निशुल्क स्वाध्याय के लिए छात्रों की प्रतीक्षा सूची लंबी है।
विज्ञापन


पुस्तकालय में छात्रों की नियमितता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल उपस्थिति प्रणाली शुरू की गई है। इसका सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। छात्र मयंक ने बताया कि वह शिक्षण परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय आता है और यहां निशुल्क सुविधा मिलती है। छात्रा मुस्कान ने बताया कि वह एसएससी की तैयारी के लिए नियमित रूप से आती है और उसे प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भी मिल पाती हैं। पुस्तकालय में 832 नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) पड़ी हुई हैं, जिन्हें संभालना मुश्किल हो रहा है। इन एनएससी को हटाने की तैयारी की जा रही है। पुस्तकालय के संचालन और सफाई के लिए सालाना एक लाख रुपये का बजट शासन से आता है, जो अतिरिक्त खर्चों के लिए पर्याप्त नहीं होता।


डिजिटल उपस्थिति से बेहतर प्रबंधन

डिजिटल उपस्थिति प्रणाली से यदि कोई विद्यार्थी तीन दिन से अधिक बिना बताए अनुपस्थित रहता है, तो उसकी सीट किसी अन्य छात्र को दी जा सकेगी। यह व्यवस्था छात्रों को नियमित रूप से पुस्तकालय आने के लिए प्रोत्साहित करती है। इससे पुस्तकालय में सीटों का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को पुस्तकालय का लाभ देना है।
विज्ञापन




पुस्तकालय में पहले से चल रही एनएससी व्यवस्था हटाकर अब मात्र शुल्क व्यवस्था बनाने पर विचार किया जा रहा है। इससे छात्रों से लिया गया शुल्क पुस्तकालय के खाते में जमा होगा और इससे मिलने वाले ब्याज से रखरखाव हो सकेगा। पुस्तकालय प्रभारी व जीआईसी प्रधानाचार्य ओपी राय ने विविध खर्चों के लिए छात्रों से शुल्क लेने का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा है। यह प्रस्ताव अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें