फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानिए विजेताओं के नाम

Wed, 15 Jan 2025 01:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पूमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमे में बो स्कूल ऑफ ताइक्वांडो ने प्रथम, बरेली ताइक्वांडो स्कूल ने द्वितीय व सिंह ताइक्वांडो अकादमी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
पूमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में हरीश सिंह बोरा पूमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को इज्जतनगर स्थित रेलवे स्टेडियम में किया गया। इसमें 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। बो स्कूल ऑफ ताइक्वांडो ने प्रथम, बरेली ताइक्वांडो स्कूल ने द्वितीय व सिंह ताइक्वांडो अकादमी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन


एकल सब जूनियर बालक वर्ग में व्हाइट से यलो बेल्ट में आकृति गंगवार ने स्वर्ण, अनुश्री ने रजत, श्री ने कांस्य पदक हासिल किया। ब्लू से ब्लू वन बेल्ट में साक्षी सिंह ने स्वर्ण जीता। पीबी बालक वर्ग में मनु ने स्वर्ण, संदर्भ सिंह ने रजत व युवान ने कांस्य पदक जीते। ग्रीन से ग्रीन वन में मोहम्मद अली ने स्वर्ण पदक जीता। 

इन्होंने जीते पदक 
एकल सब जूनियर बालक वर्ग के व्हाइट से यलो बेल्ट में रुद्रांश प्रताप सिंह ने स्वर्ण, अनहुद्दीन ने रजत, रूद्रम सिंह व अश्विन कुमार ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। ग्रीन से ग्रीन वन में आतिफ ने स्वर्ण, मोहम्मद हसन ने रजत, आनंद सिंह ने कांस्य पदक जीता। ब्लू से ब्लू वन में अजीत कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन


एकल सब जूनियर बालिका वर्ग के व्हाइट से यलो बेल्ट में वैष्णवी ने स्वर्ण, ऊर्फिया ने रजत, हिमांशी व सौम्या ने कांस्य पदक जीता। ग्रीन से ग्रीन वन में गायत्री वर्मा ने स्वर्ण, सायरा खान ने रजत, आराध्या और खुशी सिंह ने कांस्य पदक जीता। रेड से रेड वन बेल्ट में वात्सल्य सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। 

Trending Videos
विज्ञापन

एकल कैडेट बालक वर्ग के व्हाइट से यलो बेल्ट में कार्तिकेय पटेल ने स्वर्ण, मोहम्मद जावेद ने रजत पदक जीता। ग्रीन से ग्रीन वन बेल्ट में सार्थक ने स्वर्ण, आरव ने रजत, मोहम्मद शेख और राजा ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। ब्लू से ब्लू वन बेल्ट में अखिलेश ने स्वर्ण पदक जीता। रेड से रेड वन में दक्ष प्रताप ने स्वर्ण, तावेश ने रजत, लव व शशांक ने कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सम्मानित
वर्ष 2024 में आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने व प्रतिभाग करने वाले वत्सल सिंह, स्वाति गंगवार, अक्षय शर्मा, दक्ष प्रताप सिंह, पूजा, इंद्रजीत, दिव्यांशी सिंह, काजल, अंशिका, तविश कुमार को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल कार्मिक अधिकारी संजय सिंह व विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा सचिव गीता अरोड़ा ने किया। 

इस दौरान बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल मिश्रा, सचिव मोहम्मद अकमल खान, कोषाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सीनियर कोच चंदन कुमार, साक्षी बोरा, जय सिंह, कमल कुमार, विपिन सिंह थापा, ललित, सूरज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें