फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खिलाड़ियों को मिल रहीं कच्ची रोटियां, काउंटर भी अलग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर को पहली बार मिली अंडर-17 वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता में अव्यवस्थाएं हावी हैं। खिलाड़ियों को मिलने वाली रोटियां कच्ची हैं। लड़के-लड़कियों के काउंटर भी अलग नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ की एक महिला खिलाड़ी का वीडियो भी वायरल हुआ। हालांकि, आयोजकों ने आरोपों को गलत बताया है। वायरल वीडियो में छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ी कहती दिख रही है कि मिलने वाली रोटियां कच्ची हैं। एक ही काउंटर पर महिला व पुरुष खिलाड़ी और ऑफिशियल्स खाना खाने पहुंचते हैं।
भारी भीड़ के बीच टेबल अलग-अलग न होने से भी परेशानी होती है। वायरल वीडियो अधिकारियों तक भी पहुंचा। खिलाड़ी के आरोपों पर जब डीआईओएस देवकी सिंह से बात की गई तो उन्होंने शिकायत मिलने की बात से इन्कार किया। कहा कि चार खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

टीम में वह भी शामिल हैं। एक हजार से अधिक लोग खाना खाते हैं। अभी तक कोई शिकायत मिली नहीं। वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें