बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण के कैश काउंटर का सीपीयू गायब होने के मामले को अधिकारी पहले दबाते रहे। बुधवार को एमडी भवानी सिंह खंगरौत के दौरे से पहले कैशियर सौरभ राजपूत को निलंबित कर दिया गया।
सीपीयू मंगलवार को गायब होने की बात सामने आई थी। चोरी होने की तहरीर तत्काल दी गई लेकिन कैशियर समेत उन कर्मचारियों पर 24 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की गई जो संदेह के घेरे में थे।
जब पता लगा कि यह मामला एमडी तक पहुंच सकता है तो आनन-फानन अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने निलंबन आदेश जारी किया। अब भी यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किन उपभोक्ताओं के साथ फर्जीवाड़ा किया गया है। कंप्यूटर गायब किसने किया। ब्यूरो