फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्राम पंचायत दफ्तर में छत से गिरा प्लास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। ब्लाॅक कार्यालय में स्थित ग्राम पंचायत अधिकारियों के कार्यालय की छत से दोपहर एक बजे प्लास्टर गिर पड़ा। इससे दो महिला ग्राम पंचायत अधिकारी बाल-बाल बच गई। दोनों पंचायत सचिव सीट पर बैठी होती तो हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


ब्लाॅक भोजीपुरा कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिवों के बैठने के लिए कमरे बने हुए हैं। बुधवार दोपहर ग्राम पंचायत सचिव काजल गुप्ता व रेखा गंगवार अपने ब्लाॅक स्थित एक ही कार्यालय में काम निपटा रहीं थीं। तभी वह दोनों सचिव फाइल लेने के लिए अलमारी की तरफ सीट से उठकर गई। तभी कार्यालय की छत से प्लास्टर दोनों की सीटों पर गिर पड़ा। इससे ब्लाक कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।

ब्लाॅक कार्यालय में मौजूद ब्लाॅक प्रमुख योगेश पटेल के प्रतिनिधि सुरेश दिवाकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला सचिवों को पूर्व में ही इस कार्यालय में बैठने से मना किया गया था, फिर भी उसी कार्यालय में काम निपटा रहीं थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें