फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पैर फिसलने से नदी में गिरा युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। कस्बा के पीछे बहने वाली बहगुल नदी में बुधवार को युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को खोजने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बा के गांधीनगर के रहने वाले करन शाम में नदी के किनारे बाढ़ देखने गया था। नदी में अधिक पानी आने से पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में डूबता चला गया। सूचना पर आसपास के लोग पहुंच गए। कुछ ही देर में थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र बिश्नोई अपने अधीनस्थों के साथ पहुंच गए। देर रात तक ढूंढने का प्रयास चलता रहा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें