फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन महीने में ही सूख गए अटल पथ की ग्रीन बेल्ट में लगे पौधे

Tue, 28 Apr 2026 03:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा नगर आवासीय योजना में स्थित अटल पथ की ग्रीन बेल्ट में लगे पौधे तीन महीने में ही सूख गए।
विज्ञापन

रामगंगा नगर आवासीय योजना के निवासियों को सुबह-शाम की सैर के लिए हरा-भरा स्थान उपलब्ध कराने की मंशा से बीडीए ने अटल पथ तैयार कराया था। वर्ष 2022 में यह बनकर तैयार हुआ। दो किलोमीटर लंबी सड़क के बीच में और दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट विकसित की गई। फरवरी 2026 में करीब 10 हजार पौधे रोपे गए। इन पौधों को तैयार करने की जिम्मेदारी भी बीडीए के पास ही थी। इसके लिए कर्मचारियों की टीम भी लगाई गई। बीडीए का दावा था कि पौधों के तैयार होने के बाद यह क्षेत्र सुबह-शाम की सैर के लिए सबसे उपयुक्त स्थान होगा। कुछ दिन तो इनकी देखरेख ठीक से हुई, लेकिन बाद में कर्मचारियों ने लापरवाही का चोला ओढ़ लिया। इसका नतीजा यह हुआ कि भीषण गर्मी में पानी न मिलने के कारण आधे से ज्यादा पौधे सूख गए और कई सूखने की कगार पर हैं।
विज्ञापन


कोट
अटल पथ की ग्रीन बेल्ट में जो पौधे सूख गए हैं, उनके स्थान पर दूसरे लगवाए जाएंगे। इन्हें पर्याप्त पानी उपलब्ध हो, इसके लिए टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। - डॉ. मनिकंडन ए, उपाध्यक्ष, बीडीए
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें