बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रुहेलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन की ओर से बुधवार को आइडियाथॉन 2.0 का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने अपने नवाचार और रचनात्मक विचारों से सभी को प्रभावित किया। इसके पहले चरण में 150 टीमों का चयन किया गया था। अंतिम दौर के लिए सर्वश्रेष्ठ 15 टीमों को चुना गया। इस प्रतियोगिता में महिला सुरक्षा, युवाओं की क्षमता को निखारने और सामाजिक समस्याओं के समाधान से जुड़े इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स शामिल रहे।
इसमें पीयूष के सुविधा प्रोजेक्ट को पहला, आयुषी और सोहम के नोवा माइंड प्रोजेक्ट को दूसरा और वायु मिश्रा के नारायण प्रोजेक्ट ने तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. केपी सिंह रहे। इस दौरान मुख्य परिचालन अधिकारी प्रो. यतेंद्र कुमार, इनक्यूबेशन मैनेजर रोबिन बालियान, आयुषी अग्रवाल, अक्षत शुक्ला, प्रियांशु राजपूत, निर्णायक मंडल में डॉ. विशाल सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद