बरेली। शाहजहांपुर जिले में हुए सड़क हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए। इनमें से एक की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। बंडा थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी विकास ने बताया मंगलवार शाम उनका बेटा राघव (18) अपने छोटे भाई रचित के साथ बाजार जाने के लिए साइकिल से निकला था। गांव से कुछ दूरी पर बाइक से उनकी साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकारी अस्पताल से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। यहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान राघव की मौत हो गई। रचित का उपचार चल रहा है। राघव 12वीं का छात्र था। ब्यूरो