नवाबगंज फोटो 1 तमंचा के साथ पकडे गये आरोपियों को जेल ले जाती पुलिस
नवाबगंज। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो आरोपियों के पास से एक तमंचा, सात कारतूस व तीन जले कारतूस बरामद किए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने अन्य दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के कुंडरा कोठी पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक जय सिंह निगम शनिवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने अटरिया-कुंडरा कोठी मार्ग से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने युवकों से तलाशी ली तो उनके पास से एक तमंचा, सात कारतूस, तीन जले कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम सत्यप्रकाश निवासी सेंथल पट्टी व मुनीश सेंथल पट्टी बताया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह तमंचा और कारतूस जेके यादव ग्राम खाता रिठौरा थाना हाफिजगंज से खरीदा है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को कब्जे में ले ली है। उपनिरीक्षक जय सिंह ने सत्यप्रकाश, मुनीष कुमार, जेके यादव व अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। संवाद