फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लाइन बिछाने के लिए रखे गए पाइप चोरी, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। थाना क्षेत्र में बिजली की लाइन बिछाने के लिए रखे गए पाइप चोर ले गए। बिथरी चैनपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके 24 घंटे में ही पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

अमरोहा के हसनपुर निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को बताया कि यूपीपीसीएल की ओर से भूमिगत बिजली लाइन बिछाने का काम यूनिवर्सल कंपनी को मिला है। यूनिवर्सल का काम आदविक इंटरप्राइजेज कर रही है। बालीपुर से लालपुर चौराहे तक भूमिगत लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसमें इस्तेमाल होने वाला पाइप बिजली उपकेंद्र के सामने प्लॉट में रखे थे। 26 जुलाई को मौके पर पहुंचकर देखा तो पाइप चोरी हो चुके थे।
पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके हाइवे पर घेराबंदी व चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान चोरों की गाड़ी आ गई। पुलिस ने पांच आरोपियों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दानिश, साहिल, जुबेर, राशिद, इमरान बताए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें