फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खोदाई में आड़े आ रही पाइप लाइन, अभियंताओं ने बदला प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीएम ग्रिड योजना के तहत मॉडल टाउन में सड़क निर्माण के लिए खोदाई शुरू हुई तो 300 मीटर बाद ही पानी की पाइप लाइन आड़े आ गई। इस पर नगर निगम के अभियंताओं ने प्लान बदल दिया। नए प्लान की ड्राॅइंग कार्यदायी फर्म के इंजीनियरों को सौंप दी है। इसमें स्टॉर्म वाटर के चैंबर की जगह फिलहाल तय नहीं है। हालांकि, यूटिलिटी डक्ट का निर्माण पहले प्लान के मुताबिक ही चल रहा है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में खोदाई शुरू हुई तो 4.4 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे ही पानी की पाइप लाइन आ गई। कहीं-कहीं यह पाइप लाइन सड़क के बीच में भी पड़ रही है। कार्यदायी फर्म के इंजीनियरों ने इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी। इसके बाद नगर निगम के अभियंताओं ने प्लान बदल दिया। नए प्लान में स्टॉर्म वाटर के चैंबर की जगह को बदला गया है। अब या तो ये चैंबर पानी की लाइन के पास और सीवरेज से सटकर बनाए जाएंगे या फिर सड़क के दूसरी ओर इनका निर्माण होगा।


समस्या के बारे में फर्म ने अवगत कराया था। पानी की लाइन को शिफ्ट नहीं किया जा सकता। उसी हिसाब से नया प्लान तैयार किया गया है। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें