फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: माघ पूर्णिमा पर रामगंगा में लगाई पुण्य की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ में संगम स्नान के लिए तमाम लोग प्रयागराज गए हैं। जो वहां नहीं जा पाए, उन लोगों ने रामगंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के लिए राम गंगा घाट पर भोर से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लग गई थी। श्रद्धालुओं ने स्नान दान के साथ प्रभु श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। स्नान के लिए श्रद्धालु चौबारी स्थित रामगंगा घाट पर भोर से ही पहुंच गए थे। सूर्य निकलने से पहले ही तमाम लोग राम गंगा में स्नान करने लगे थे। स्नान कर श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया।
व्रत का संकल्प लिया और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा की। लक्ष्मी-नारयण को फल, फूल और मिठाई का भोग लगाया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा में स्नान करने से पितरों और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन

स्नान के बाद दान किया और संतों को भी भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। ज्योतिषाचार्य कृष्ण के शर्मा ने बताया कि सौभाग्य और शोभन योग में श्रद्धालुओं ने माघ पूर्णिमा का पर्व मनाया।
पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्रदेव हैं। इस तिथि पर सूर्य और चंद्रमा समसप्तक होते हैं। इसमें भी माघ माह की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन नौ ग्रहों की कृपा आसानी से पाई जा सकती है।
उधर, फतेहगंज पश्चिमी में रामगंगा के भोलापुर घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद पूजा-अर्चना की। जरूरमंदों को दान देकर पुण्य कमाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें