फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत खुदकुशी केस: 'तू जहर खा ले मैं जवाब दे दूंगा..', मरने से पहले का युवती का वीडियो; एसओ ने कही थी ये बात

Fri, 08 Nov 2024 10:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में जहर खाकर जान देने वाली युवती का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उस समय का है, जब वो अस्पताल में भर्ती थी। मरने से पहले युवती ने अमरिया थाने के एसओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
Pilibhit suicide case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर जहर खाकर जान देने वाली युवती का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उसे वक्त का है जब उसने जहर खाया था। कोई व्यक्ति उससे पूछ रहा है कि जहर क्यों खाया इस पर युवती कहती है कि एसओ साहब ने कहा तू जहर खा ले मैं जवाब दे दूंगा। 
विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया कि लड़के की तरफ से पैसा आ गया। पुलिस उसका सपोर्ट कर रही है । मेरी तरफ से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई। हालांकि थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विषाक्त पदार्थ खाकर आने की जानकारी के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संबंधित खबर- UP: पीलीभीत में जहर खाकर थाने पहुंची युवती, अस्पताल में मौत, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा
विज्ञापन


पीलीभीत के अमरिया कस्बे की रहने वाली एक युवती बुधवार शाम विषाक्त पदार्थ खाकर थाने पहुंची। कस्बे के ही एक युवक पर प्रेम प्रसंग में धोखा देकर दूसरी जगह शादी करने से वह आहत थी। 

विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी के बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। रात करीब दस बजे उसकी हालत बिगड़ी तो चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

...आखिर एक माह में ही कैसे लग गई एफआर
युवती की मौत के मामले में अमरिया पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही। युवती की ओर से 18 मई 2024 को अमरिया थाने में युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने की और एक माह बाद यानि आठ जून को मामले में एफआर लगाकर विवेचना कोर्ट में पेश की गई। 

 

एक माह में ही फाइनल रिपोर्ट लगाया जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। हालांकि थानाध्यक्ष साक्ष्यों के आधार पर एफआर लगाने की बात कह रहे हैं। उधर, 20 अक्तूबर को युवक ने दूसरी जगह शादी कर ली। जानकारी पाकर युवती कार्रवाई के लिए दौड़ भाग करने लगी।

विज्ञापन

सीओ सदर को सौंपी जांच 
घटना पर एसपी अविनाश पांडे का कहना है कि अमरिया इलाके में रहने वाली युवती ने उसी इलाके के एक युवती पर आरोप लगाया था कि सात साल पहले उनका अफेयर था और उसने उससे शादी का वादा किया था। 2021 में वह दुबई चला गया और जब वह 2024 में लौटा तो उसने शादी से इनकार कर दिया। नौ नवंबर को पीड़ित युवती ने थाने के बाहर जहर खा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस प्रकरण में सीओ सदर को जांच सौंपी गई है। एसओ पर गंभीर आरोप लगे हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें