फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

427 करोड़ से ब्रॉडगेज होगी पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल लाइन

Wed, 26 Jul 2017 12:58 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट में मंजूरी मिलने के बाद पीलीभीत-शाहजहांपुर मीटर गेज रेल लाइन को ब्राडगेज करने की कवायद शुरू हो गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल प्रशासन ने इस पर आने वाले खर्च का एस्टिमेट रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पैसा मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल का पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्ग ही मीटरगेज रह गया है। 84 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को ब्रॉडगेज करने पर लंबे समय से विचार किया जा रहा था। इसका प्रस्ताव भी भेजा गया था। रेल बजट में इसे मंजूरी दे दी गई थी। अब रेलवे प्रशासन ने डिटेल प्रोजेक्ट तैयार कर करीब 427 करोड़ रुपये का एस्टिमेट रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पैसा मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

ये रेल खंड हो चुके हैं ब्रॉडगेज
- भोजीपुरा-लालकुआं
- भोजीपुरा-पीलीभीत
- बरेली-कासगंज
- कासगंज- मथुरा
- कासगंज-कानपुर
- पीलीभीत-टनकपुर
 एक नवंबर से शुरू होगा काम
पीलीभीत-मैलानी मीटरगेज को भी ब्राडगेज करने की मंजूरी मिल मिल चुकी है। इस पर एक नवंबर से ब्लॉक लेकर काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें