फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में सीटों से कम हुए आवेदन, तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार शुरू की गई स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए केंद्रीकृत व्यवस्था नए कॉलेज और ग्रामीण कॉलेजों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है।
विवि ने रविवार को दाखिले की आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी थी पर सोमवार को कई कॉलेजों ने विवि प्रशासन के सामने तिथि बढ़ाने की गुहार लगाई, क्योंकि इन कॉलेजों में सीटों से कम आवेदन हुए थे। हालात यह हैं कि आवेदन प्रक्रिया में ही सीटें खाली रह गईं। कॉलेजों की मांग पर विवि ने दाखिले की आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई तक बढ़ा दी है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। वहीं कॉलेज संचालकों को अब चिंता सताने लगी है कि उनकी सीटें इस बार भर पाएंगी या नहीं। दूसरी तरफ एडमिशन प्रक्रिया लंबी चलने के कारण शैक्षिक सत्र भी प्रभावित होना तय है।
विज्ञापन


स्नातक का रिजल्ट भी बना बाधा
विवि अब भी स्नातक के सभी रिजल्ट घोषित नहीं कर पाया है। रिजल्ट जारी न होने के कारण छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। दूसरी तरफ बोर्ड का डाटा भी मुसीबत बन रहा है। तीन साल गैप वाले छात्र स्नातक में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


आखिरी मौके पर बढ़े आवेदन
रविवार शाम तक कुल आवेदनों की संख्या 203300 थी और फीस जमा करने वालों की संख्या 184461 थी। रविवार रात तक आंकड़ा 205005 पहुंची और फीस जमा करने वालों की संख्या 187270 रही। कॉलेज वाले भी अब मेहनत कर रहे हैं ताकि सीटों के मुताबिक आवेदन हो जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें