फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सेटेलाइट से बड़ा बाईपास पहुंच जाएंगे 10 मिनट में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली व लखनऊ जाने की राह सेटेलाइट से आसान होने जा रही है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सेटेलाइट से बड़ा बाईपास तक फोरलेन बनाने जा रहा है। मार्ग बनने के बाद सेटेलाइट से बड़ा बाईपास तक वाहन दस मिनट में पहुंच जाएंगे। अभी लगभग 20 मिनट का समय लग रहा है। पीडब्ल्यूडी ने फोरलेन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। उम्मीद है कि इसी माह में इसे मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

बड़ा बाईपास से दिल्ली, नैनीताल, लखनऊ के लिए रास्ता जा रहा है। बड़ा बाईपास तक पहुंचने के लिए शहर से वाहन चालक डेलापीर, सीबीगंज व सेटेलाइट मार्ग का प्रयोग करते हैं। सेटेलाइट से बड़ा बाईपास की दूरी लगभग 11 किमी है। यह सफर तय करने में अभी वाहन चालकों को 20 से 22 मिनट तक लग जाता है। इस मार्ग पर वाहनों का भार अधिक है। ऐसे में वाहन धीमी गति से चलते हैं। फर्राटा नहीं भर पाते। इसी को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग को फोरलेन करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। 11 किमी लंबे इस मार्ग पर 129 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन नारायण सिंह ने बताया कि यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी तो काम शुरू कर दिया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण से वाहन चालकों को आसानी होगी।
बीडीए ने अब तेज किया काम
बदायूं रोड पर सड़क निर्माण का कार्य अब जाकर गति पकड़ा है। यह कार्य बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से करवाया जा रहा है। यहां बन रहा एक नाला निर्माण का कार्य पूरा हो गया लेकिन दूसरे नाले का कार्य अभी अधूरा है। नगर निगम ने अपने नाले का कार्य पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

बारिश के बाद स्टेडियम मार्ग पर चला काम
बारिश के कारण तीन से चार दिन काम बंद होने के बाद बुधवार को स्टेडियम मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य दिनभर चला। ईंट पजाया चौराहे से डेलापीर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो गया। डेलापीर से पहले कुछ हिस्से पर काम होना बाकी है। रोटरी के चारों ओर भी सड़क बना दी गई है। इससे वाहनों का संचालन आसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें