फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गर्भवतियों की जांच में पीलीभीत फिसड्डी, अन्य योजनाओं में भी पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रसव पूर्व गर्भवतियों की जांच में पीलीभीत जिले की स्थिति ठीक नहीं। मंडल के तीन अन्य जिलों में अच्छा काम हुआ है। बरेली में 43 फीसदी टीबी रोगियों को गोद लिया गया है। पीलीभीत और बदायूं इसमें पीछे हैं। विकास भवन सभागार में सोमवार को आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने इसमें सुधार की हिदायत दी। निक्षय मित्रों को प्रमाणपत्र देकर उन्हें प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



समीक्षा में पाया गया कि नेत्र ज्योति अभियान के तहत पीलीभीत जिले में अब तक बच्चों को चश्मे का वितरण शुरू नहीं हुआ है, जबकि 2200 चश्में वितरित किए जाने का लक्ष्य है। पीलीभीत की बीसलपुर तहसील के ग्राम रसायखानपुर में डेंगू के 98 मरीज मिलने की बात सामने आई तो मंडलायुक्त ने गांव में लगे उथले हैंडपंपों को हटवाने और पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में बरेली को 2700 और अन्य जनपदों को 1700 का लक्ष्य दिया गया है। पीलीभीत और बदायूं की प्रगति सिर्फ 38 फीसदी है। मंडलायुक्त ने इसमें सुधार का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय, जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह और मंडल के सभी सीडीओ, सीएमओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड पर प्रभावित न हो रैंक

मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग प्रभावित होने की समीक्षा की। इसमें विद्युत निगम की लापरवाही सामने आई। इस पर उन्होंने चारों जिलों के अधीक्षण अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए एमडी को पत्र लिखने का निर्देश दिया। सुमंगला योजना में इंटरनेट प्रभावित होने के कारण बरेली की रैंक गिरी है। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में शाहजहांपुर की रैंक डी है। इस पर शाहजहांपुर के डीएम ने बताया कि समाज कल्याण अधिकारी के निलंबन के लिए लिखा गया है। पराली प्रबंधन की समीक्षा में सामने आया कि बरेली में 17, पीलीभीत में 54, बदायूं में चार और शाहजहांपुर में 62 घटनाएं चिह्नित हुई हैं। इनकी जांच कराई गई तो पता चला कि बरेली में पराली जलाने की छह घटनाएं हुई हैं। मंडलायुक्त ने संबंधित किसानों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें