फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मांस से भरी पिकअप खाई में पलटी, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। पुलिस ने मांस से भरी एक पिकअप को पकड़ा है। यह नैनीताल हाईवे पर असंतुलित होकर पलटा था। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भेजकर पिकअप को कब्जे में ले लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मांस को गड्ढ़े में दफन करवा दिया है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के उत्तर दिशा में मांस से भरी पिकअप बुधवार को सुबह असंतुलित होकर खाई में पलटी गई। सूचना पर भोजीपुरा पुलिस मौके पर पहुंचकर चालक को निकलवाया और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवाया। जानकारी करने पर पुलिस को पता चला कि पिकअप में मांस भरा है। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो जब पुलिस अफसरों के पास पहुंची, तब पुलिस अफसरों ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश थानाध्यक्ष भोजीपुरा को दिए। पशु चिकित्सा अधिकारी भोजीपुरा डाॅ. राजीव सिंह ने जांच के लिए मांस के छह सैंपल लिए। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मांस किस पशु का है। थानाध्यक्ष रामरतन सिंह ने बताया कि फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लैब से जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें