फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रास्ते पर रखा ताजिया, गली में ई-रिक्शा पल्टा, बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। बुधवार दोपहर धनेटा-शीशगढ़ रोड पर रास्ते पर ताजिया रखने से रोड पर जाम लग गया। इससे बचने के लिए पास गली से निकलते समय एक ई-रिक्शा पलट गया। इसमें साढ़े तीन साल की बच्ची और उसकी मां घायल हो गई। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को बरेली में इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां बच्ची को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बुधवार को विनिता थाना बहेड़ी के गांव बड़ौरा में स्थित ससुराल से साढ़े तीन साल की बेटी रागिनी के साथ मायके फिदाईपुर जा रही थीं। वह शीशगढ़ से एक ई-रिक्शा पर सवार हुईं। धनेटा-शीशगढ़ सड़क पर बसई में ताजिया रोड पर रखने की वजह से जाम लग गया। इस कारण चालक एक गली से जा रहा था। तभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें मां-बेटी दबकर घायल हो गई। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। बरेली अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी मां विनिता का उपचार किया जा रहा है। मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक जुल्फकार अहमद निवासी जाफरतुर, शीशगढ़ के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा पंजीकृत किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें