फरीदपुर। टोल प्लाजा पर जीएसटी टीम से बचकर भाग रही पिकअप गाड़ी ऑटो में भिड़ गई। आटो में सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया है।
रविवार दोपहर लगभग तीन बजे एक ऑटो बरेली से सवारी बैठाकर फरीदपुर जा रहा था। वहीं, टोल प्लाजा के पास जीएसटी टीम चेकिंग कर रही थी। शाहजहांपुर की तरफ से बरेली को जा रही पिकअप गाड़ी ने गलत दिशा में गाड़ी भगा दी। सामने से अपनी साइड से आ रहे ऑटो में पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। वहां मौजूद पुलिस ने चालक शाहिद, आलम, इमराना, फरहा, शाइस्ता को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। टोल प्लाजा प्रबंधन ने बताया कि जीएसटी सचल दल की चेकिंग के चलते पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। संवाद