फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेब काटने वाला गैंग सक्रिय, किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर में पुलिस के ढीले रवैये से जेब कतरे बदमाश सक्रिय हैं। बदमाश ई-रिक्शा चालकों से मिलकर ई रिक्शा में बैठने वाले यात्रियों की जेब काट कर रुपये निकलते हैं। इसी तरह से क्षेत्र में कई लोगों के साथ घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन फरीदपुर पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

व्यापारी की जेब काटकर निकाले 50 हजार रुपये
नगर में स्टेशन रोड पर किसान इंटर कॉलेज के सामने रिक्शा पर बैठे युवक ने दुकानदार की जेब काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, पर बराबर में चल रही बाइक पर बैठकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

फरीदपुर के लौंगपुर गांव निवासी रनवीर सिंह किराने की दुकान चलाते हैं। मंगलवार दोपहर वह अपने गांव से स्टेशन रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे। वहां से रिक्शा पर बैठकर बाजार में जा रहे थे। रास्ते में रिक्शा चालक ने एक लड़के को बैठा लिया। किसान इंटर कॉलेज के पास रिक्शा पहुंचा। तभी व्यापारी की कुर्ते की जेब काटकर उसमें रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए और बराबर में चल रही बाइक पर बैठकर फरार हो गया। व्यापारी ने देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन



केस-1

चार दिसंबर को हरदोई के शाहाबाद निवासी अशफाक रोडवेज बस से फरीदपुर पहुंचे। बस से उतरकर वह ई-रिक्शा पर बैठकर लाइन पार मठिया जा रहे थे। नगर में बीसलपुर रोड पर ई-रिक्शा पर बैठे युवक ने उसकी जेब काट कर 20 हजार रुपये निकाल लिए।

केस-2

26 नवंबर को भुता थाना क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी नन्हेलाल ने फरीदपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह फरीदपुर से टिसुआ से ऑटो में बैठकर जा रहा था। ऑटो पर दूसरी सीट पर बैठे युवक को ऑटो चालक ने उसके पास बैठा दिया। रास्ते में आरोपी ने मौका पाकर पीड़ित की जेब काट कर उसमें रखे 20 हजार रुपये चुरा लिए। संवाद
वर्जन
पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। बाइक पर एक और अन्य व्यक्ति देखा गया है। आरोपियों को पकड़कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
- रविंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें