फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बर्तन बेचने वाली ने महिला को नशा सुंघाकर जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक बर्तन बेचने वाली महिला ने उसके ही घर में नशा सुंघाकर महिला के पहने हुए आभूषणों को लूट लिया और फरार हो गई। होश आने पर पीड़ित महिला ने भोजीपुरा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीपलसाना चौधरी निवासी अनीता कुमारी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर में एक बर्तन बेचने वाली महिला गांव में फेरी लगाकर बर्तन बेच रही थी। बर्तन बेचने वाली महिला ने अनीता से पहले बर्तन खरीदने के लिए कहा। अनीता ने बर्तन खरीदने से इन्कार किया तो बर्तन वाली ने भूख लगने का बहाना बनाकर खाना मांगा। इससे मना करने के बाद अनीता घर में आ गई तो उसके पीछे-पीछे बर्तन बेचने वाली भी चली आई।
उसके आग्रह पर चाय बनाकर उसे दे दी। साथ में अनीता ने भी चाय पी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। तभी बर्तन बेचने वाली ने अनीता के पहले हुए सोने का मंगलसूत्र और सोने के कुंडल निकालकर फरार हो गई।होश आने पर अनीता को जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संवाद

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें