फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निकाह का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। युवती के साथ आरोपी ने कई माह तक शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद निकाह करने से मना कर दिया। पीड़ित परिवार के दबाव बनाने पर आरोपी पक्ष ने युवती के घर पर जाकर मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के नांद अनगनी गांव निवासी शायर खां ने उसके साथ निकाह करने का झांसा देकर कई जगह ले जाकर कई माह तक शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने निकाह करने को कहा तो युवक मुकर गया। पीड़ित परिवार ने युवक व उसके परिवार पर दबाव बनाया। तभी आरोपी, उसके पिता सहित अन्य रिश्तेदार युवती के घर पहुंचे। उसके परिवार वालों के साथ मारपीट कर धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सायर खां, आरिफ खां, रहीश खां व खालिद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें