फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली-शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर गड्ढों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। बरेली-शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर हरियाली बाजार से लेकर पचौमी तक एक लेन पर काफी गड्ढे हैं। लोगों को शाहजहांपुर से बरेली आते वक्त गड्ढों में हिचकोले खाते हुए सफर तय करने में काफी दिक्कतें होती हैं। वाहन सवारों को गड्ढों में ब्रेक लगाना पड़ता है। इससे कोहरे में हाईवे पर हादसे होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे 30 पर शाहजहांपुर से बरेली आने वाली लेन पर फरीदपुर क्षेत्र के पचौमी गांव से हरियाली बाजार के बीच कई जगहों पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर गड्ढों के कारण वाहनों का चलना मुश्किल है। तेज गति से आने वाले वाहनों को अचानक गड्ढों में ब्रेक लगाने पड़ते हैं। अब कोहरा पड़ने लगा है। कोहरे में गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। ऐसे में पीछे से आ रहे तेज गति वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता है। गड्ढों के कारण कोहरे में हादसों का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसको सुधारने के लिए अधिकारियों ने सुध नहीं ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें