पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट मूमेंटम का समापन
बरेली। आरबीएमआई में तीन दिन से चल रहे स्पोर्ट्स फेस्ट मूमेंटम का बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। फेस्ट के अंतिम दिन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में फार्मेसी विभाग की टीम ने कड़े मुकाबले में नर्सिंग डिपार्टमेंट की टीम को चार रनों से शिकस्त दी।
फुटबॉल में पेनाल्टी शूटआउट तक चले मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मैनेजमेंट विभाग की टीम को परास्त किया। वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में भी इंजीनियरिंग की टीम ने बेसिक साइंस की टीम को पराजित करते हुए खिताबी मुकाबला जीत लिया। शतरंज, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों के भी मुकाबले हुए।
मैनेजिंग डायरेक्टर नवीन प्रसाद माथुर, संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ बोर्ड डॉ. राजेश वर्मा व डॉ. दार्शनील ग्रोवर, वरुण शर्मा, डॉ. रितेश अग्रवाल, डॉ. राहुल रस्तोगी ने प्रतिभागियों को बधाई दी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।