फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: दस दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, जानें बरेली मंडल के जिलों में नई कीमत

Sat, 23 May 2026 01:37 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। दस दिन में तीसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद शनिवार को बरेली में पेट्रोल 99.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.75 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। इसी तरह शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले में भी पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है। 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। ताजा वृद्धि के बाद शनिवार को बरेली में पेट्रोल 99.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.75 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। बीते दस दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़े हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन




शाहजहांपुर में पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 92 पैसे महंगा हुआ है, जिसके बाद पेट्रोल 99.12 रुपये और डीजल 92.50 रुपये प्रति लीटर हो गया। इसी तरह पीलीभीत में भी पेट्रोल 86 पैसे बढ़कर 99.75 रुपये और डीजल 92 पैसे बढ़कर 93.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लगातार बढ़ती ईंधन की कीमतों से परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं के महंगा होने की आशंका बढ़ गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Fuel Crisis: बढ़ती कीमतों के बीच डीजल की किल्लत, पीलीभीत में फ्यूल पंपों पर लगी कतार, किसान परेशान

बरेली के स्लैंग निवासी ऑटो मैकेनिक वेदराम ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से महंगाई हो रही है और बाइक-कार चलाना महंगा हो रहा है। आंवला के किसान राजेश कुमार ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि धान की रोपाई के समय बिजली कटौती होने पर डीजल से पंपसेट चलाना बहुत महंगा पड़ेगा। वैन चालक सुमति ने बताया कि डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से वैन का किराया भी बढ़ाना पड़ा है।

विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में असर
शाहजहांपुर के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ बढ़ी है। किसान अभी और दाम बढ़ने की संभावना के चलते डीजल की खरीद कर रहे हैं। पीलीभीत में भी कई स्थानों पर पंपों पर ईंधन की कमी बताई जा रही है, जिससे किसान परेशान हैं। न्यूरिया में एक पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद संचालक को लाइन लगवानी पड़ी।

महंगाई का बढ़ता बोझ
आम लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सभी चीजें महंगी हो जाएंगी। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा और उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। परिवहन लागत बढ़ने से खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ेंगी। पेट्रोल पंप संचालक राजू कपूर ने बताया कि दाम बढ़ने के बाद बिक्री में गिरावट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें