फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीसरे दिन उप डाकघर पहुंचे लोग मायूस लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। सोमवार से कस्बा स्थित उप डाकघर का कटा विद्युत कनेक्शन तीसरे दिन बुधवार को भी नहीं जुड़ सका। तीसरे दिन भी उपभोक्ता दौड़ते रहे, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। उप डाकघर में स्थान परिवर्तन के चलते नया बिजली कनेक्शन लिया जाना था, लेकिन उप डाकघर के गैर-जिम्मेदारों के चलते पुराने स्थान से ही संचालित बिजली कनेक्शन से कार्य पिछले छह महीने से किया जा रहा था। विद्युत विभाग के जिम्मेदारों ने विद्युत बकाया और स्थान परिवर्तन के बाद भी नया कनेक्शन न लेने के कारण डाकघर का बिजली कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन

तीसरे दिन बुधवार को उप डाकघर पर दूर से पहुंची माया देवी का खाता नहीं खुल सका। कस्बा के मोहल्ला ठाकुर द्वारा निवासी हर्षवर्धन सिंह को खेत में गेहूं की बोआई के लिए पैसों की जरूरत थी, लेकिन धन निकासी नहीं होने पर वह लौट गए। बहादुरपुर गांव के पूर्व प्रधान मुकेश पांडे की चेक क्लियरेंस रिपोर्ट भेजी जानी थी, लेकिन उनका काम अटक गया। इसी तरह के दर्जनों उपभोक्ता मायूस होकर लौटते रहे।
इधर, उप डाकघर में कार्यवाहक पोस्ट मास्टर नाजिम अली ने बताया कि बिजली कनेक्शन जुड़े बिना कार्य होना संभव नहीं है। कार्यवाही के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें