फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला-किला रोड पर एक घंटे फंसे रहे लोग

विज्ञापन
सिटी स्टेशन के पास लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

एक ही लेन पर दोनों ओर का ट्रैफिक चलने से लगा जाम
विज्ञापन

दूसरी लेन पर चल रही है सीवर खोदाई

बरेली। जताए जा रहे अंदेशे के मुताबिक लॉकडाउन खुलने के बाद चौपुला से किला रोड पर सीवर लाइन की खोदाई के चलते सोमवार को करीब एक घंटे तक लोग भीषण जाम में फंसे रहे। एक लेन पर खोदाई के चलते दोनों तरफ का ट्रैफिक ही एक ही लेन से होकर गुजर रहा है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

करीब छह माह से किला पुल से सिटी स्टेशन के आगे तक सीवर खोदाई का काम हो रहा है। एक लेन पर सीवर खोदाई होने के चलते यातायात दूसरी लेन से गुजारा जा रहा है। यह शहरवासियों के लिए समस्या बना हुआ है। अब तक लाकडाउन नहीं खुला तो यहां जाम नहीं लग रहा था। सोमवार को लॉकडाउन खुला तो शहर में भीड़ बढ़ गई और लोग भीषण गर्मी में करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। यहां से जाम से निकले तो चौपुला की सर्विस रोड और पुराने चौपुला पुल पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें