पीलीभीत में शिवसेना ने फूंका पुतला
पीलीभीत में बृहस्पतिवार को शिवसेना पदाधिकारियों ने गैस चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। भारत माता की जय के जयकारे लगाए। शिवसेना जिलाध्यक्ष शैली शर्मा ने कहा कि सभी हिंदू समाज को एकजुट होने की अत्यंत आवश्यकता है। आतंकवादियों ने जाति नहीं, धर्म पूछ कर गोली मारी है।
शिवसैनिकों ने आतंकवादी हमले में मारे गए दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर शिवसेना जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल प्रजापति, जिला मंत्री राजेश मौर्य, जिला मंत्री ऋषभ सिंह, करण कुमार शर्मा, शानू, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, बिलसंडा में भी हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने आतंकवाद का पुतला फूंका।