आरोपी बोले- सबको निपटा देंगे
आरोप है कि इसी दौरान अनवार, नन्हे, रफीक, कदीर वहां पहुंचे और पूजा कर रहे लोगों पर पथराव कर दिया। हमलावरों ने धमकी दी कि थोड़ा समय मिल गया तो सबको निपटा देंगे। हमले से लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और हमले के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गांव में शांति है।