फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल डाकघर से लोगों ने बचत खाते किए संचालित

विज्ञापन
Postal Circle - फोटो : Postal Circle
विज्ञापन

बरेली से दिल्ली तक दौड़ी मेल मोटर ने संकलित किए संबंधित जिलों से डाक बैग

बरेली। डाक विभाग ने मोबाइल डाकघर शुरू कर दिए हैं, जिससे उपभोक्ता अपने बचत खातों से पैसा निकाल और जमा भी कर सकेंगे। इसके अलावा डाक सेवाएं बहाल करने को स्पेशल मेल मोटर का संचालन भी शुरू किया गया है। बरेली से दिल्ली तक दौड़ी मेल मोटर ने संबंधित जिलों से डाक बैगों का संकलन किया। यहां बता दें कि डाक विभाग ने 20 मार्च से पार्सल वितरण पर रोक लगा दी थी, इसके बाद रेल संचालन बंद होने पर रेल डाक सेवा भी पूरी तरह चौपट हो गई थी।
विज्ञापन

पोस्ट मास्टर जनरल संजय सिंह ने बताया कि ग्राहकों को गली-मोहल्लों और गांवाें में पोस्ट बैंक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल डाक घर शुरू किए गए हैं। बताया कि सोमवार सुबह रामपुर बाग, गंगापुर में सचल डाकघर वाहन पहुंचा, जहां लोगों ने अपने बचत खाते संचालित किए।
सचल वाहन मंगलवार को डेलापीर, कूर्मांचल नगर, सनसिटी, तीन अप्रैल-सुभाषनगर बदायूं मार्ग, लाल फाटक, चार अप्रैल- कर्मचारी नगर, शास्त्री नगर, सात अप्रैल- सुरेश शर्मा नगर, ग्रीन पार्क पहुंचेगा। आठ अप्रैल से फिर इसी क्रम में वाहन क्षेत्रों में पहुंचेगा। सचल वाहन पर संबंधित ग्राहक अपने खाते से पैसे जमा और निकाल सकते हैं।
विज्ञापन

पीएमजी ने बताया कि दिल्ली और उत्तराखंड राज्यों से भी डाक का आदान प्रदान शुरू कर किया गया है। इसके लिए दिल्ली तक स्पेशल डाक मोटर चलाई गई है। ऐसी मोटर आगरा आदि स्थानों से भी चलेंगी। जल्द ही प्रदेश में डाक सेवाएं बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें