बरेली के किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में शनिवार को पशुओं के अवशेष मिले। इस पर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। किला पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के मुताबिक आजाद हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने शनिवार रात उन्हें सूचना दी कि स्वाले नगर पानी की टंकी के पास पशुओं के अवशेष पड़े हैं। वह पहुंचे तो अमित राठौर और कुछ कार्यकर्ता मौके पर मिले। उन्होंने पांच-छह लोगों के मौके से फरार होने की जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का सैंपल कराया। प्राथमिक जांच में मांस प्रतिबंधित पशु का मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि अमित राठौर की की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।