ईवीएम का बटन दबाने के बाद जरूर देखें वीवीपैट
कर्मियों ने बताया कि प्रत्याशी के नाम और चुनाव चिह्न के सामने लगे बटन को दबाने पर वोट दर्ज होता है। इसके बाद वीवीपैट की स्क्रीन पर संबंधित प्रत्याशी का चुनाव चिह्न और क्रमांक सात सेकंड के लिए दिखाई देता है, ताकि मतदाता को पता चले कि उसका वोट उसी प्रत्याशी को गया है, जिसे उसने चुना था।
कर्मियों ने लोगों को बटन दबाने, बीप की आवाज आने और वीवीपैट पर्ची दिखाई देने की प्रक्रिया समझाई। बताया कि वीवीपैट की पर्ची मतदाता को नहीं दी जाती, बल्कि पारदर्शी खिड़की में दिखाई देने के बाद बॉक्स में गिरती है।
डीएम ने खुद बटन दबाकर समझाई मतदान की प्रक्रिया
इससे पूर्व ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया। खुद ईवीएम का बटन दबाकर मतदान की प्रक्रिया समझाई। बताया कि मतदाता की पहचान जांचने के बाद कंट्रोल यूनिट से मतदान की अनुमति दी जाती है।
उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों में भी जागरूकता शिविर लगाए गए हैं। यहां एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम न्यायिक दिव्या ओझा समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।