मीरगंज। क्षेत्र के गांव बलूपुरा की ग्राम प्रधान सहित दर्जनों लोगों ने होली की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य करने का आरोप लगाकर उपजिलाधिकारी मीरगंज से शिकायत कर कार्यवाही करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत बलूपुरा की ग्राम प्रधान सोमवती,बीर सिंह, बाबूराम, हरपाल, सूरजपाल, हरदयाल सिंह, देवदत्त, संतोष कुमार आदि ने शिकायत में बताया कि उनके गांव में हिंदुओं की आस्था होलिका दहन की जगह है। गांव के दूसरे समुदाय के दो लोग होली की जगह पर अवैध रूप से निर्माण कार्य करा रहे हैं। उपजिलाधिकारी मीरगंज आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नायब तहसीलदार, राजस्व टीम, पुलिस की मौजूदगी में जांच की जाएगी। फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। संवाद