फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सर्दी में दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। अपनी विभिन्न समस्याओं की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कड़ाके की सर्दी में भी किसान रात भर धरने पर डटे रहे। इस दौरान प्रशासन पर किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक धरना जारी रहेगा। प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह ने आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि आगामी 30 दिसंबर को धरनास्थल पर एक बड़ी पंचायत बुलाई गई है। दूसरे दिन क्रिसमस का अवकाश होने के कारण धरनास्थल पर कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचा। इस दौरान पंकज शर्मा, महाराज सिंह, ऊदल सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें