रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी
भुता निवासी अरविंद पांडेय ने इसी तरह की ठगी की रिपोर्ट साइबर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एक रिश्तेदार बनकर ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल की। उसने रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। वह उसे रिश्तेदार समझकर उसकी बातों में आ गए। ऐसा करने पर उनके 656300 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो देर हो चुकी थी। थाना प्रभारी डीके शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
ये बरतें सावधानी
- किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
- किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
- वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
- रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
- फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
- ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
- सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
- ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।