फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हवन, पूजन के साथ चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

Mon, 17 Nov 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में पटला पूजन के बाद गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ कराते डीएम, विधायक और अन्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत के पूरनपुर में हवन और पटला पूजन कर किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया। मंगलवार से गन्ना आपूर्ति का इंडेंट जारी किया है। सहकारी गन्ना समिति से किसानों को गन्ना आपूर्ति का मैसेज भेजा है।
विज्ञापन


चीनी मिल के पेराई सत्र शुभारंभ को लेकर चीनी मिल परिसर में रविवार को रखे गए रामचरित मानस के अखंड पाठ का मंगलवार को सुबह पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। हवन में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक बाबूराम पासवान, चीनी मिल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख के पति अपूर्व सिंह, चीनी मिल के जीएम टीपी पाल, सीसीओ अजय कुमार यादव, संचालक आनंद मिश्रा, भाकियू नेता स्वराज सिंह, राजेंद्र शुक्ला, मुनेंद्र सागर, सर्वेश अग्निहोत्री आदि ने आहुतियां दीं।

डीएम और विधायक ने गांव मुजफ्फरनगर के किसान संजीव मिश्रा की बैलगाड़ी का पूजन कर गन्ना की तौल शुरू कराई। पटला पूजन कर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ करा दिया। पटला पूजन के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन नितिन दीक्षित, संचालक सतेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष नूर मोहम्मद, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह, संदीप खंडेलवाल, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चीनी मिल के जीएम ने बताया कि मंगलवार का गन्ना आपूर्ति इंडेंट 22 हजार क्विंटल और इसके बाद के दिनों का गन्ना आपूर्ति इंडेंट जारी किया है। मंगलवार शाम तक गन्ना एकत्र होने पर चीनी मिल में पेराई शुरू हो जाएगी। उन्होंने किसानों से साफ-सुथरा और बगैर अगौला का गन्ना आपूर्ति करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें