बरेली। नवरात्र के नवमी पर डांडिया की रौनक दोगुना हो गई। युवा पूरे जोश में दिखे। डांस करते हुए कदम रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। फन सिटी हवेली में कई परिवार भी डांडिया का मजा लेने पहुंचे। फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्राें ने पारंपरिक डांडिया ड्रेस में अपनी परफारमेंस दी। उपहार भी बांटे गए।
अमर उजाला की ओर से आयोजित और बीएल एग्रो व फ्यूचर ग्रुप के सहयोग से महा डांडिया का बुधवार को अंतिम दिन रहा। नौ दिनाें तक मां की भक्ति के साथ डांडिया की मस्ती का लोगाें ने खूब आनंद उठाया। पीलीभीत बाईपास स्थित फन सिटी हवेली को बिजली के झालराें से सजाया गया। बीच में गोल मंडप में नृत्य हुआ। बुधवार को मां दुर्गा की आरती फ्यूचर ग्रुप के महानिदेशक मनीष शर्मा व यहां आए अतिथियों ने की। इसके बाद डांस का सिलसिला शुरू हुआ। मंच का संचालन फ्यूचर के डायरेक्टर डॉ. रितेश सक्सेना और असिसटेंट प्रोफेसर गौरव सक्सेना ने किया। डॉ. चित्रांजन और डॉ. अभिजीत दास ने भी साथ दिया। डांडिया गूंज ग्रुप और आर्यन ग्रुप डांस ने भी प्रस्तुति दी।
- ये रहे विजेता
बेस्ट डांस ग्रुप- मुस्कान, कशिश, शोविका
बेस्ट कपल- सोना और सौरभ, अंकितेश व सीमा
बेस्ट सोला जूनियर- साक्ष्या जैन, गर्विता, बुलबुल, सान्या जैन, अदीबा
बेस्ट ड्रेस- वंदना तिवारी, शिल्पा सिंह
बेस्ट आंखें- मिष्टी भटनागर
बेस्ट हेयरस्टाइल- शायना
बेस्ट सोलो डांस- रेनू गुप्ता व पूजा
बेस्ट सोलो डांस- सचिन