शाहजहांपुर। सामाजिक, शैक्षिक संस्थाओं, व्यापारियों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को होली खेलकर खुशियां मनाई गईं। दोपहर से लेकर शाम तक विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान होली के गीतों पर लोग जमकर थिरके और खूब रंग, अबीर-गुलाल उड़ाया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सुबह सात बजे हनुमत धाम के पास कार्यक्रम किया गया। आरएसएस के विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा व अभिनव तिवारी की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली। पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, राजकमल वाजपेयी, सूरज तिवारी, शिवम, नरेंद्र त्यागी आदि शामिल रहे। इधर, सुबह कैंट क्षेत्र में सुबह टहलने जाने वाले लोगों ने भी रंग खेलने के साथ होली के गीतों पर नृत्य किया। इस दौरान पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, राजू बग्गा, डॉ. डीपी सिंह, अनंगपाल सिंह, डॉ. हेमेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।
योग साधकों ने खेली फूलों और गुलाल से होली
योग विज्ञान संस्थान की जिला इकाई ने ‘होली के रंग- योग के संग’ कार्यक्रम का आयोजन सीतापुर नेत्र अस्पताल स्थित योग साधना केंद्र पर किया। ड्ढद्य इस दौरान ‘आज बिरज में होली रे रसिया’, ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’, ‘जोगी जी धीरे-धीरे’, ‘होली खेले रघुवीरा अवध में’ आदि गीतों पर साधक जमकर थिरके। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, केंद्र प्रमुख विपिन रस्तोगी, जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, पद्मा गुप्ता, तेजवीर गुप्ता, रचना चांदना, गीता पांडे, जवाहर लाल, डॉ. राजेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों और एसपीओ ने खेला रंग
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के खिरनीबाग स्थित कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम हुआ। महानगर अध्यक्ष व्यापार मंडल सचिन बाथम के नेतृत्व में व्यापारियों ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर होली खेली और गले मिलकर बधाई दी। गुजिया खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। होली कार्यक्रम में लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकलवाने के लिए स्पेशल पुलिस ऑफिसर भी शामिल रहे। महानगर महामंत्री अमित शर्मा, हनी सिंह, रविंदर सिंह, पंकज टंडन, महेंद्र दुबे, गोपाल गुप्ता आदि शामिल रहे।
रमापुर बरकतपुर में भगवा होली का आयोजन
लोई खेड़ा सद्भाव समिति रामापुर बरकतपुर की ओर से गांव के मंदिर में भगवा होली का आयोजन किया। मंदिर पर पूजा-अर्चना के बाद सभी ने भगवा गुलाल से होली खेली। ग्राम प्रधान मानवेंद्र सिंह चौहान को सम्मानित किया। इस दौरान पुष्पेंद्र मिश्रा रवि, प्रियंक त्रिपाठी, अशोक कुमार श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, राजीव सिंह, कुलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, सुदेश सिंह, भानू, हेमराज वर्मा, रोहित वर्मा आदि मौजूद रहे।
युवा कल्याण समिति के सदस्यों संग बाल सुधार गृह के बच्चे- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर में आरएसएस के कार्यक्रम में नृत्य करते युवा- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर में आरएसएस के कार्यक्रम में एक-दूसरे को रंग लगाते स्वयंसेवक- फोटो : SHAHJAHANPUR
रंग खेलकर होली मनाते मॉर्निंग वॉर्कर्स- फोटो : SHAHJAHANPUR