फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हर-हर शंभू शिव महादेवा... पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेले में बच्चों के लिए हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

बरेली। मस्तक पर तिलक लगाकर और हाथों में ध्वज लेकर भक्तिमय गीतों पर लोग खूब झूमते लोग। यह दृश्य बरेली क्लब में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय सनातन मेले में देखने को मिला। मेले में गए लोगों ने आनंद लिया। मेले में बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। हर-हर शंभू शिव महादेवा आदि भजनों पर लोग खूब झूमे।
प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी, विधायक नवाबगंज एमपी आर्य ने मेले का शुभारंभ किया। बरेली क्लब में मेला परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। हर ओर भगवा ध्वज लगाए गए हैं। मेले में 50 से अधिक दुकानें लगाई गई हैं। इनमें लोगों ने खरीदारी की। महिलाओं ने पश्चिम बंगाल से आई साड़ियों की खूब खरीदारी की। मंच पर अभिलिप्सा पांडा म्यूजिकल बैंड की अभिलाष पांडे ने रात 10:00 बजे प्रसिद्ध भजन हर-हर शंभू शिव महादेवा भजन गाया, तो लोग झूम उठे। इसके बाद नाथों का है नाथ भोले नाथ जी, शिव स्त्रोत, मंजिल केदारनाथ आदि भजन गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मेले में बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गईं। इस दौरान सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, सचिव भावेश अग्रवाल, सुबोध गुप्ता, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें