बरेली। विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर शुक्रवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से दांतों की जांच के लिए शिविर लगाए गए। 16 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगे शिविरों में 75 फीसदी लोगों को गंदे दांतों के कारण परेशानी थी।
आईडीए कम्युनिटी हेल्थ चेयरपर्सन डॉ. पारस गुप्ता के मुताबिक, शिविर में 500 लोग दांतों की जांच कराने और समस्या लेकर पहुंचे। उनको दांतों की सफाई के बारे में बताया। ओरल हेल्थ किट भी दी गई। शिविर पीरबहोड़ा, बानखाना, पुराना शहर, जगतपुर, इज्जतनगर, सिविल लाइंस, जिला अस्पताल, हजियापुर, स्वालेनगर, घेर जाफर खां, हरुनगला, जाटवपुरा, मौलानगर आदि पर लगा। इसमें आईडीए से डॉ. उर्वी गोयल, मुरारी राणा, डॉ. नुपुर वर्मा, डॉ. संजय, डॉ. शाहजब हसन, डॉ. दीनदयाल गंगवार समेत अन्य दंत चिकित्सकों ने सहयोग किया। ब्यूरो