फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चादर जुलूस रोकने पर पुलिस से भिड़े लोग, लाठियां फटकारकर खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर के गांव खजुरिया जुल्फिकार में इस बार भी चादर जुलूस को लेकर बखेड़ा हो गया। उर्स-ए-रजवी में चादर लेकर जा रहे लोगों को मंगलवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने नई परंपरा बताकर रोक दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा और जुलूस निकलवा दिया। तब ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। कुछ लोगों के घायल होने का दावा किया जा रहा है। अफसरों ने बताया कि लिखित सहमति के बावजूद प्रधानी चुनाव की रंजिश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


खजुरिया जुल्फिकार गांव से होकर चादर जुलूस जा रहा था। गांव के एक समुदाय के लोगों ने इसे नई परंपरा बताकर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर जुलूस के पीछे चल रही पुलिस टीम सामने आ गई और ग्रामीणों से तीखी बहस हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा और जुलूस आगे बढ़वा दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बैरियर टू चौकी प्रभारी शिवकुमार मिश्रा समेत मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को घेर लिया।
भीड़ नारेबाजी कर रही थी कि इन पुलिसवालों ने दूसरे पक्ष से मोटी रकम लेकर गांव से नई परंपरा डलवाने की कोशिश की है। यह भी कहा कि भाजपा सरकार होने के बावजूद लोग पुलिस के डंडों का शिकार हो रहे हैं। पुलिस पर लाठीचार्ज करने और बच्चों तक को पीटने का आरोप लगाया। कहा कि अन्याय के खिलाफ वह चुप नहीं बैठेंगे। आरोप लगाया कि लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे पूर्व प्रधान को भी पुलिस ने दूसरे पक्ष के उकसावे पर लाठी मारी है।
विज्ञापन

सीओ ने शांत कराया, गांव में पुलिस तैनात
पुलिसकर्मियों के घेराव व गाली-गलौज का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद शहर में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। सूचना पर सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों से बात की। सीओ के प्रयास से आक्रोशित लोग फिलहाल शांत हो गए। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि उर्स निपटने के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई कर सकती है। खुराफाती मौके के वीडियो के जरिये चिह्नित कर लिए जाएंगे। ब्यूरो
बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जुलूस को लेकर दोनों पक्षों में पहले ही लिखित समझौता हो गया था। चादर खोलने के स्थान पर विवाद करने की कोशिश की गई। लोगों को समझा दिया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। गांव में एक ही समुदाय के प्रधान और पूर्व प्रधान हैं। दोनों के बीच चुनावी प्रतिद्वंद्विता रहती है। इसी वजह से मामले को तूल देने की कोशिश की गई। माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई लिखित शिकायत मिलेगी तो उसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें