फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टिन शेड डालकर नमाज पढ़ने के मामले में गिरफ्तार लोगों को जमानत, पुलिस ने जगह को किया सील

Mon, 20 Jan 2025 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

घर में टिनशेड डालकर नमाज अदा करने के मामले में गिरफ्तार चारों लोगों को जमानत मिल गई। इसके बाद उन्हें थाने से ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
टिनशेड में पढ़ी गई थी नमाज - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव जाम सावंत शुमाली में टिन शेड डालकर अवैध रूप से जुमा की नमाज अदा करने के मामले में गिरफ्तार चारों लोगों को जमानत मिल गई। इसके बाद उन्हें थाने से ही छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


एक्स पर शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार को गांव पहुंचकर जांच की तो मामला सही पाया गया। इस पर पुलिस ने अपनी ओर से गांव के सात लोगों के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

नामजद आरोपियों में से मोहम्मद आरिफ, छोटे, अकील अहमद, मोहम्मद शाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। थाने से ही सभी लोगों को जमानत दे दी गई। नमाज पढ़ने वाले स्थल को सील कर दिया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने किया ताकीद 
पुलिस ने ग्रामीणों को ताकीद किया कि अगर किसी ने भी दोबारा से इस तरह की हिमाकत की तो जेल भेज दिया जाएगा। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने सामूहिक रूप से पुलिस को तहरीर देकर उस स्थल को ध्वस्त करने की मांग की थी। फिलहाल, गांव का माहौल शांतिपूर्ण है। लेखपाल व दरोगा नजर बनाए हुए हैं।

इधर, रजा एक्शन कमेटी की टीम ने भी गांव पहुंचकर लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी। साथ ही, टीम ने वीडियो वायरल करने वाले लोगों पर माहौल खराब करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें