फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कॉलेज परिसर में पेड़ से लटका मिला चपरासी का शव, पुलिस मान रही आत्महत्या

Thu, 22 Jun 2023 02:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

राजकीय इंटर कॉलेज अगरास में बृहस्पतिवार सुबह चपरासी का शव पेड़ से लटका मिला। चपरासी थाना कैंट के गांव मोहनपुर ठिरिया का रहने वाला था। वह कॉलेज परिसर में ही रहता था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में अगरास स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार सुबह चपरासी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चपरासी का शव पेड़ से लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। 

विज्ञापन


कैंट क्षेत्र के गांव मोहनपुर ठिरिया निवासी मुख्तयार राजकीय इंटर कॉलेज अगरास में चपरासी था। वह 2009 से कॉलेज में तैनात था। उसकी पत्नी श्यामतगंज में किराये के मकान में रहती है, जबकि तीन बेटे दिल्ली में मेहनत मजदूरी करते हैं। मुख्तयार कॉलेज में ही रहता था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव कॉलेज परिसर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। 

ये भी पढ़ें- शौहर ने दिया तलाक तो बदला धर्म: श्रीकृष्ण भक्ति से नाराज पति ने घर से भगाया, शहनाज ने थामा पवन का हाथ, फेरे...
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह कॉलेज स्टाफ पहुंचा तो मुख्तयार का शव देख खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने छानबीन की। शुरुआती जांच में पता चला कि मुख्तयार नशे का आदी था। इसके चलते उसका पत्नी और बेटों से विवाद रहता था। इसी वजह से पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें