फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा: पाइप लाइन फटी तो जलभराव से जूझे अभ्यर्थी, जाम में भी फंसे

विज्ञापन
परीक्षा छूटते ही जाम हो गया जीआईसी रोड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

परीक्षा छूटते वक्त लगा बेहिसाब जाम, चौपुला के संकरे रास्ते पर लोगों को ज्यादा हुई परेशानी

बरेली। पीसीएस परीक्षा की वजह से शहर में भीड़भाड़ बढ़ी तो कुछ रास्तों पर जाम के हालात नजर आए। मुख्य रास्तों से सटे संपर्क मार्गों पर पूरे दिन गहमागहमी रही। बरेली कॉलेज के सामने पाइप लाइन फटने से भी परीक्षार्थियों ने मुसीबत झेली।
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा में शामिल होने जिले के अलावा दूरदराज शहरों के अभ्यर्थी रविवार को शहर में उमड़ पड़े थे। सुबह आठ बजे से ही शहर की सड़कों पर अभ्यर्थी नजर आ रहे थे। ऑटो भी फुल होकर चल रहे थे। दोपहर में परीक्षा छूटने पर चौपुला चौराहे व दूसरे स्थानों पर जाम की स्थिति नजर आई। चौपुला पर जाम का सीधा असर दूसरे रास्तों पर भी दिखाई दिया। बिहारीपुर, सिटी सब्जी मंडी, सुभाष नगर पुलिया रोड पर भी टेंपो व ई-रिक्शा इधर-उधर घुसने से जाम की स्थिति और अधिक खराब हो गई। शाम साढ़े चार बजे पेपर खत्म होने के बाद शहर के जो अभ्यर्थी आधा घंटा में घर पहुंच सकते थे, उन्हें सवा से डेढ़ घंटा तक लग गया।
वहीं, बरेली कॉलेज के सामने सीवर लाइन की खुदाई के बीच पाइप लाइन फट जाने से जलभराव हो गया, जिससे होकर गुजरने में परीक्षार्थियों को काफी परेशानी हुई। वह जलभराव से होकर परीक्षा देने पहुंचे और बाहर निकलते वक्त फिर पानी में होकर गुजरे। परीक्षा के दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें