फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पवन विहार उपकेंद्र चालू, 40 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंताओं ने 12.38 करोड़ की लागत से मात्र दो महीने में पवन विहार में नया सब स्टेशन बनाकर तैयार कर दिया। पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर और लाइन बिछाने के बाद रविवार को सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल और महापौर उमेश गौतम ने इसे जनता को समर्पित किया। उपकेंद्र से जगतपुर और हरूनगला के 40 हजार उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

उपकेंद्र परिसर में आयोजित समारोह में जनता के साथ जनप्रतिनिधि और पार्षद शामिल हुए। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने संचालन किया। मुख्य अभियंता बोले कि दिवाली के त्योहार पर 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति देने की तैयारी है।
कहा कि सुभाषनगर क्षेत्र की आपूर्ति को 10 अक्तूबर तक सीबीगंज से हटाकर बदायूं रोड पर बने 220 केवी उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि पवन विहार को भी बालीपुर से जोड़ा जाना प्रस्तावित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें