फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा : आस्था के आगे बेअसर रही ठंड, श्रद्धालुओं ने रामगंगा में लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से ही घाटों पर उमड़ी भीड़, स्नान के बाद दान-पुण्य कर कमाया लाभ
विज्ञापन

सिरौली/ मीरगंज/अलीगंज। पौष पूर्णिमा के अवसर पर कड़ाके की पड़ रही ठंड में आस्था भारी पड़ी। श्रद्धालुओं ने शनिवार सुबह से शाम तक रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाई। हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा-पाठ व दान कर पुण्य कमाया।
शनिवार को मीरगंज के गोरा लोकनाथपुर और कैलाश गिरी घाट पर रामगंगा नदी में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। महिलाओं और पुरुषों ने नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया तथा परिवार की शांति के लिए गंगा मैया से मनौती मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों घाटों पर पुलिस मौजूद रही। वहीं, सिरौली, अंजनी, शिवपुरी बाबा कैलाशगिरी रामगंगा घाटों पर अहले सुबह चार बजे से ही भक्तों का रेला उमड़ना शुरू हो गया। आस्था के आगे शीत लहर भी भक्तों के लिए बेअसर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने रामगंगा में स्नान कर प्रसाद चढ़ाकर गंगा मैया से मनौतियां मांगीं। इसके अलावा धन, अनाज, खानपान सामग्री दानकर पुण्य लाभ कमाया। महिलाओं ने अपने बच्चों के मुंडन कराए। अपने पुरखों की आत्मा की शांति के लिए गंगा तट पर अनुष्ठान करवाए। मेले में सर्वाधिक ग्राहकों ने भीड़ चाट, पकौड़ी का आनंद उठाया। मीना बाजार में सर्वाधिक खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें