फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किला देखने गए युवकों में मारपीट मामले में 18 पर प्राथमिक दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नव वर्ष में ऐतिहासिक किले को देखने आए युवकों में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 18 युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रामनगर ब्लाक में ऐतिहासिक किले में भीम गदा हैं। इस बार नए साल पर रामनगर किला पर सैलानियों की खूब भीड़ जुटी। गुरुवार को किले में स्थित भीमगदा को देखने के लिए आंवला से अजय ऋषभ, अंश और आकाश भी आए थे। उनका आरोप है कि विकास, टिंकू और धर्म सिंह आदि युवक इनकी गाड़ियों पर बैठकर शराब पी रहे थे। नशे में हंगामा कर रहे थे। जैसे ही वे वहां से गुजरे तो किसी बात को लेकर गालियां देने लगे। इसको लेकर मारपीट हुई। इसी दौरान किसी ने म वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सिरौली थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि आंवला के युवकों की ओर से विकास कुमार, टिंकू व धर्मसिंह सहित 15 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें